शिक्षक एमएलसी चुनाव के साथ लोकसभा में पुनः मोदी सरकार बनेगी : विभव नाथ भारती

Share

29HREG317 शिक्षक एमएलसी चुनाव के साथ लोकसभा में पुनः मोदी सरकार बनेगी : विभव नाथ भारती

-प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात से देश के विकास में सहभागी बनने की प्रेरणा : दिलीप चतुर्वेदी

-यमुनापार के बीस मंडलों के 812 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुना

प्रयागराज, 29 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश को सम्बोधित किया। 97 एपिसोड में “मन की बात“ कार्यक्रम को यमुनापार के बीस मंडल के साथ 812 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। बसबार प्राथमिक विधालय में जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने मन की बात सुनकर शिक्षक एमएलसी चुनाव के साथ लोकसभा में पुनः मोदी सरकार बनाने की अपील की।

वहीं जसरा पांडर में मुख्य अतिथि मन की बात के जिला संयोजक व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी के साथ दर्जनों ग्रामीण कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम सुना। मंडल अध्यक्ष जसरा जगत नारायण शुक्ला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

‘मन की बात’ में जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर से दक्षिण तक और पूर्व से पश्चिम तक देशभर में त्योहारों की चर्चा की। गणतन्त्र दिवस समारोह की हो रही प्रशंसा व जैसलमेर से पुल्कित व कानपुर से जया के पत्रों में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल झांकियों में भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं, आदिवासी समुदाय के कई लोगों के पद्म पुरस्कार की चर्चा के साथ कहा भारत लोक तंत्र की जननी है, लोकतंत्र हमारी रगों में बसता है।

जसरा में मुख्य वक्ता जिला कार्यक्रम संयोजक दिलीप चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात देशवासियों के लिए प्रेरणादायी व देश को मजबूती देने वाला है। अब हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी “मन की बात“ की लोकप्रियता चरम पर पहुंच लोगों को कुछ करने की प्रेरणा देती है। मंडल अध्यक्ष जगत शुक्ला ने कहा मोदी की प्रेरणा देश को विश्वगुरु बनाने की ओर प्रेरित कार्यक्रम है।

कार्यक्रम में अनूसूचित मोर्चा जिला मंत्री व ग्राम प्रधान जसरा आशीष सोनकर, अनूसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष जसरा ग्राम प्रधान पाड़र सुरेन्द्र सोनकर, अतुल गुप्ता, एसके द्विवेदी, संतोष, आशू त्रिपाठी, ओम प्रकाश शर्मा, कमलेश कुमार, अनिल कुमार, ननकऊ तिवारी, सुनील त्रिपाठी, संतोष गौतम, कमलेश गौतम, शिवम तिवारी, वेदप्रकाश शर्मा, अनूप त्रिपाठी, राम केसरवानी, दीप चंद्र गुप्ता आदि रहे।