लखनऊ विवि के इंटर हॉस्टल कंपटिशन में 225 मेडल के साथ छात्र रहे आगे

Share

29HSPO9 लखनऊ विवि के इंटर हॉस्टल कंपटिशन में 225 मेडल के साथ छात्र रहे आगे

-प्रिया देवी को चार पदक के साथ बेस्ट परफॉर्मर का अवार्ड

लखनऊ, 29 जनवरी (हि.स.)। लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित हुए इंटर हॉस्टल कंपटिशन के पुरस्कारों का वितरण रविवार को किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कुल 1111 प्रतिभागी शामिल हुए थे, जिसमें 596 छात्र व 515 छात्राएं शामिल थीं। इसमें छात्रों ने 94 स्वर्ण, 84 सिल्वर और 47 कांस्य पदक प्राप्त किये, जबकि बालिकाओं ने 85 स्वर्ण, 88 सिल्वर व 33 कांस्य पदक प्राप्त किया।

इस समारोह में मुख्यतया तीन प्रतियोगीताएं थी, जिसमें शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इसमें इनोवेशंस ऑफ स्ट्रीम्स, हिस्टोरिकल कनेक्ट, जैम जैसी शैक्षिक प्रतियोगिता व गायन, नृत्य, नेल आर्ट, रंगोली जैसी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुई तथा क्रिकेट, खो-खो, तग ऑफ वार व बैडमिंटन जैसी खेल प्रतियोगिताएं हुई। इस समारोह में कुल 59 प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें 30 प्रतियोगिताएं गर्ल्स की थी व 29 ब्वॉयज प्रतियोगिताएं थी। इसमें कुल 1111 प्रतिभागी रहे, जिसमें 596 ब्वॉयज व 515 गर्ल्स थे, जहां ब्वॉयज ने कुल 94 स्वर्ण 84 सिल्वर व 47 कांस्य पदक हासिल किये। वहीं गर्ल्ज़ ने 85 स्वर्ण, 88 सिल्वर व 33 कांस्य पदक प्राप्त किये। इसके बाद कुलपति प्रो. राय ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके मेडल, ट्रॉफिस और सर्टिफिकेट्स दिये।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय थे। वहीं उनके साथ डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. पूनम टंडन, चीफ प्रोवोस्ट और इस कार्यक्रम के संयोजक प्रो. अनूप कुमार सिंह, कुलानुशासक प्रो. राकेश द्विवेदी, निर्देशक सांस्कृतिकी प्रो. मधुरिमा लाल, लखनऊ यूनिवर्सिटी एथलेटिक एसोसिएशन के चेयरमैन प्रो. रुपेश कुमार, सेक्रेटरी डॉ राहुल पांडेय थे। प्रो. आलोक कुमार राय कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय ने इंटर हॉस्टल कंपटिशन फेस्ट के लोगों का अनावरण किया और बच्चों में उत्साह और उमंग भरी और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

बेस्ट हॉस्टल ब्वॉयज हबिबुल्ला छात्रावास तथा बेस्ट हॉस्टल गर्ल्स कैलाश छात्रावास को मिला। बेस्ट परफॉर्मर गर्ल्स की ट्रॉफी प्रिया देवी, कैलाश छात्रावास को मिली, जिन्हें 4 पदक मिले। वहीं बेस्ट परफॉर्मर ब्वॉयज महमूदाबाद छात्रावास के विकास सिंह रहे, जिन्हें पांच पदक मिले। इसके अतिरिक्त कुल 225 पदक ब्वॉयज छात्रावासों को मिले और 206 पदक गर्ल्स छात्रावासों को मिले।