29HREG106 आठ घंटे चला गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस का अभियान,60 वारंटी गिरफ्तार
गाजियाबाद,29जनवरी(हि.स.)। गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ग्रामीण ने आठ घंटे तक विशेष अभियान चलाकर 60 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तीन अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं।
पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) रवि कुमार ने बताया कि 28 जनवरी की रात्रि 08.00 बजे से प्रातः 04.00 बजे तक वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीण जोन के थाना प्रभारियों ने 57 वारंटी व 3 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें थाना मुरादनगर द्वारा 18 वारंटी, थाना लोनी द्वारा 11 वारंटी, थाना मोदीनगर द्वारा 09 वारंटी, थाना ट्रोनिका सिटी द्वारा 05 वारंटी, थाना मसूरी द्वारा 04 वारंटी, थाना लोनी बार्डर द्वारा 03 वारंटी, थाना भोजपुर द्वारा 04 वारंटी, थाना वेव सिटी द्वारा 01 वारंटी, थाना क्राॅसिंग रिपब्लिक द्वारा एक वारंटियों को अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह विजय नगर पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है।