29HREG43 पुलिस ने हरियाणा से लूटी गई कार की बरामद
-बदमाश फरार, तलाश जारी
हरिद्वार, 29 जनवरी (हि.स.)। तमंचे और चाकू के दम पर हुंडई 10 कार, मोबाइल और पर्स लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश चेकिंग के दौरान पुलिस की गिरफ्त में आने से बच गए। जबकि पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
फरीदाबाद हरियाणा में प्रदीप कुमार निवासी बल्लभगढ़ फरीदाबाद से तमंचे और चाकू के दम पर हुंडई 10 कार, मोबाइल और पर्स लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद बदमाश हरिद्वार पहुंचे। बहादराबाद टोल प्लाजा पर पुलिस की चैकिंग देख बदमाशों को अचानक ब्रेक लगाने पर मजबूर होना पड़ा। वाहन में बैठे तीनों बदमाश वाहन को किनारे खड़ा कर तेजी से टोल प्लाजा के पीछे स्थित खेतों की तरफ भाग निकले।
कार को चेक करने पर 02 मोबाइल, 4 चेक, पर्स, क्रेडिट कार्ड व 2 नंबर प्लेट बरामद हुईंं। जानकारी जुटाने पर ज्ञात हुआ कि तीन बदमाश 27 जनवरी को फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र से कार लूटकर भागे थे, जिस संबंध में संबंधित थाने में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम ने बदमाशों को पकड़ने के लिए गन्ने के खेताें में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। साथ की गई गतिविधियों की जांच की जा रही है।