29HREG2 गायत्री यज्ञकुंड में लोक कल्याण के लिए डाली गईं आहुतियां
नौबस्ता कला में चल रहा है विराट 108 कुंडीय नवग्रह गायत्री महायज्ञ
लखनऊ, 28 जनवरी ( हि.स.)। इंदिरा नगर के पास स्थित ग्राम नौबस्ता कला में चल रहे विराट 108 कुंडीय नवग्रह गायत्री महायज्ञ काफी संख्या में लोगों ने आकर आहुति डाली। इसके अलावा वहां पुंसवन व बच्चों के पाटी पूजन संस्कार भी कराए गए। यज्ञ कुंड में वातावरण परिष्कार एवं लोक कल्याण के लिए आहुतियां समर्पित की गई।
गायत्री तपोवन के आचार्यों ने यज्ञशाला में 11 बच्चों के जनेऊ संस्कार कराए। 30 लोगों को गुरु दीक्षा दिलाई गई। इसके अलावा पांच के पुंसवन संस्कार भी कराए गए। दस बच्चों का पार्टी पूजन कराया गया।
शाम को कार्यक्रम में पावन श्री राम कथा एवं भव्य दीप यज्ञ किया गया, जिसमें हरदोई से आए गायत्री साधक अनिल शुक्ला धनुर्धर ने शब्दभेदी बाण सहित अनेक धनुर्विद्या का प्रदर्शन प्रदर्शन किया । पंडित छबीलदास मिश्रा ने कथा में विज्ञान और अध्यात्म का संबंध प्रतिपादित किया। बाराबंकी शक्तिपीठ से आई बहनों द्वारा आरती की गई । कार्यक्रम में क्षेत्र एवं दूर-दराज के गांव द्वारा लगभग 1000 लोगों ने यज्ञ में भाग लिया ।