पन्ना : कपड़ा व्यापारी ने पत्नी सहित खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Share

28HCRI29 पन्ना : कपड़ा व्यापारी ने पत्नी सहित खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

पन्ना, 28 जनवरी (हि.स.)। पन्ना शहर में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है जिसमें पति-पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को शहर के मध्य सांई मंदिर के सामने किशोरगंज मोहल्ले प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी संजय सेठ पुत्र स्व. श्री राम रतन सेठ एवं उनकी पत्नी श्रीमती मीनू सेठ की गोली लगने से मौत हो गई। माना जा रहा है कि संजय सेठ ने पहले पत्नी को गोली मारी फिर स्वयं गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि संजय सेठ की पत्नी मीनू सेठ की तबीयत खराब रहा करती थी फिलहाल अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या करने का मामला सामने आ रहा है इनकी दो संताने है इनकी पुत्री राशि सेठ भोपाल में पढ़ती है पुत्र का नाम अथर्व सेठ है जो कक्षा 11 का छात्र है। संजय सेठ अपने मकान के ऊपरी फ्लोर में स्वयं रहते थे शनिवर को करीब 1 बजे दोपहर को जब दूधवाला आया और दरवाजा नहीं खुला तब दूधवाले ने उनके भाई को सूचना दी घर कि टीवी तेज आवाज में चल रही है और अंदर से आवाज नहीं आ रही थी परिजन मौके पर पहुंचे तो टीवी चल रही थी और दोनों पड़े हुए थे मीनू की लाश पलंग पर पड़ी हुई थी संजय की लाश फर्श में पड़ी थी तत्काल मोहल्ले के लोग और परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे पर पहले दोनों की मौत हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण किया और मृत घोषित कर दिया दोनों की सीने में एक एक गोली लगी है मीनू सेठ के सीने में गोली लगी उसी तरह संजय सेठ के सीने में भी गोली लगी हुई है। घटना की सूचना के बाद तत्काल पन्ना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घर में घटनाक्रम की जानकारी और परिजनों से पूछताछ कर शव को रिकवर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिजनों और आसपास के रहने वालों का कहना है कि गोली की आवाज सुनाई नहीं दी, कमरा अंदर से बंद था जबकि मोहल्ले में सब घर आसपास जुड़े हुए हैं। विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि संजय सेठ ने एक सुसाइड नोट लिखा है जिसमें स्वेच्छा से अपना जीवन खत्म करने की बात कही गई है इतना ही नहीं उन्होंने एक लिस्ट तैयार की है जिसमें सभी के लेनदेन की जानकारी लिखी है जिन लोगों से भी पैसे प्राप्त होने है उसका डिटेल किया गया है।

इस संबंध में एसपी धर्मराज मीणा से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि अभी कारण अज्ञात है पर पारिवारिक मामला नजर आता है। पुलिस जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला नजर आता है पर हर पहलुओं पर पुलिस जांच कर विवेचना कर रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे वैसी कार्यवाही की जाएगी।