28HREG89 कॉलेज में नि-क्षय मित्रों को वितरित की पौष्टिक फूड किट
हरिद्वार, 28 जनवरी (हि.स.)। एसएमजेएन कॉलेज में आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ ने निदेशक उच्च शिक्षा, उत्तराखंड के निर्देशानुसार ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ के अन्तर्गत अध्यक्ष, कॉलेज प्रबन्ध समिति और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील बत्रा ने क्षय रोगियों के लिए नि-क्षय पौष्टिक फूड किट का वितरित की।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रारम्भ किए गए टीबी मुक्त अभियान की प्रशंंसा की। उन्होंने कहा कि देश को टीवी मुक्त बनाने के लिए निक्षय मित्र की भूमिका काफी कारगर साबित हो रही है।
प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील बत्रा ने बताया कि आज कॉलेज परिवार द्वारा नि-क्षय मित्र योजना के अन्तर्गत 22 पौष्टिक फूड किटों को क्षय रोगियों के लिए सौरभ शर्मा, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर को सुपुर्द किया ।
आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. संजय माहेश्वरी ने बताया कि ‘प्रधानमंत्री टी.वी. मुक्त भारत अभियान’ के तहत नि-क्षय मित्र टी.वी. रोगियों को 06 माह से 03 वर्ष तक पोषण सहायता, नैदानिक सहायता और व्यवसायिक सहायता प्रदान कर सकते हैं।
महाविद्यालय में माह जनवरी में 22 क्षय रोगियों को नि-क्षय पौष्टिक फूड किट का वितरण किये जाने में प्रो. सुनील कुमार बत्रा, प्रो. तेजवीर सिंह तोमर, डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, प्रो. जे.सी. आर्य, डॉ. नलिनी जैन, श्रीमती कविता छाबड़ा, कु. वन्दना सिंह, एम.सी. पाण्डेय, रिंकल गोयल, आलोक शर्मा और डॉ. शिवकुमार चौहान का योगदान रहा।