चंद्रेश्वर धाम में 11 दिवसीय हुआ शिव महापुराण

Share

28HREG93 चंद्रेश्वर धाम में 11 दिवसीय हुआ शिव महापुराण

गोपेश्वर, 28 जनवरी (हि.स.)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत पाटी के चंद्रेश्वर धाम में 11 दिवसीय शिव महापुराण शनिवार को हो गया।

शिव महापुराण के अंतिम दिन कथा व्यास लंबोदर प्रसाद मैठाणी ने शिव कथा करते हुए कहा भगवान शिव के नाम श्रवण मात्र से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं। शिव क्रिया, शिव तप, शिव मंत्र, शिव ध्यान का अभ्यास करते रहना चाहिए। इससे सुख आनंद की प्राप्त होती है। शिव महापुराण की कथा को यदि आपने जीवन में उतार लिया तो आपके जीवन में सदैव सफलता प्राप्त होगी। चंद्रेश्वर धाम की संस्थापक और शिव महापुराण के आयोजक दिगंबर सिंह नेगी ने 11 दिनों में विभिन्न गांवों से आये शिव भक्तों के सहयोग के लिए आभार जताया।