कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने रामलीला मैदान एवं खानचंद मार्केट का किया निरीक्षण

Share

27HREG231 कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने रामलीला मैदान एवं खानचंद मार्केट का किया निरीक्षण

हल्द्वानी, 27 जनवरी (हि.स.)। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शुक्रवार को शहर में अधिकारियों के साथ कई जगह निरीक्षण किया। उन्होंने रामलीला मैदान, खानचंद मार्केट और वर्कशॉप लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर रावत ने खानचंद मार्केट के ऊपर बन रहे अवैध निर्माण को सील कराते हुए इसे ध्वस्त कराने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि यहां एक व्यवसायी द्वारा होटल बनाया जा रहा था, जिसे अवैध निर्माण बताया गया है।

कुमाऊं कमिश्नर ने अधिकारियों को कहा कि यदि अवैध निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में इन चीजों को बढ़ावा मिलेगा। दूसरी तरफ वर्कशॉप लाइन में दुकानों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण पर भी कमिश्नर ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि जब वर्कशॉप लाइन की दुकानों को ट्रांसपोर्ट नगर में स्थान मिल चुका है तो इन्हें वही शिफ्ट होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध निर्माण के मामलों में जल्द सुनवाई करते हुए निस्तारण किए जाए और जो अवैध निर्माण हैं उन्हें तत्काल ध्वस्त किया जाए।