प्रेशर हॉर्न लगी बाइक को पुलिस ने किया सीज

Share

27HREG305 प्रेशर हॉर्न लगी बाइक को पुलिस ने किया सीज

हरिद्वार, 27 जनवरी (हि.स.)। कस्बा झबरेड़ा निवासी एक युवक को बाइक पर 06 प्रेशर हॉर्न लगाकर सरेआम घूमना मंहगा पड़ गया। पुलिस ने युवक की बाइक को सीज कर दिया है। युवक का नाम अयान पुत्र यामीन बताया गया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मॉडिफाइड प्रेशर हॉर्न लगाने पर युवक का चालान कर बाइक को सीज कर दिया।