27HENT6 आईपीएल के बाद होगा के एल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी का रिसेप्शन
के एल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी भले ही ‘लो प्रोफाइल’ में हुई हो, लेकिन बॉलीवुड और क्रिकेट के तमाम बड़े लोगों के लिए दोनों परिवार की तरह से एक भव्य रिसेप्शन रखा जायेगा। यह रिसेप्शन आईपीएल ख़त्म होने के बाद रखे जाने की ख़बर है। के एल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले पर हुई थी। इसमें सिर्फ दोनों परिवारों की तरफ से कुल 100 लोग ही शामिल हुए थे।
विवाह के बाद से लगातार यह खबर सुर्खियां बटोर रही है कि इस कपल को उनके रिश्तेदारों और दोस्तों की तरफ से उनकी शादी में क्या तोहफे मिले हैं। सुनील शेट्टी ने इस नवविवाहित जोड़े को मुंबई में एक आलीशान घर गिफ्ट किया है, जिसकी कीमत 50 करोड़ बताई जा रही है। इसके अलावा सलमान खान ने एक इम्पोट्रेड कार और जैकी श्रॉफ ने महंगी घड़ी इस कपल को उनके शादी के मौके पर गिफ्ट की। खबरों के मुताबिक अर्जुन कपूर ने भी अथिया शेट्टी को 1.50 का एक महंगा ब्रेसलेट तोहफे में दिया है। इसके अलावा एल राहुल के दोस्तों की तरफ से इस कपल को महंगी बाइक्स और कार तोहफे में मिली है।
दूसरी तरफ सुनील शेट्टी ने खुद मीडिया से बात करते हुए आज इन सभी खबरों का पूरी तरह से खंडन किया है। उन्होंने मीडिया से रिक्वेस्ट किया है कि इस तरह की कोई भी खबर चलाने से पहले वो एक बार परिवार से इसकी पुष्टि कर लिया करे।