मप्रः मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ जबलपुर में लगाया रूद्राक्ष का पौधा

Share

26HREG47 मप्रः मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ जबलपुर में लगाया रूद्राक्ष का पौधा

भोपाल, 26 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में गुरुवार को गणतंत्र दिवस के अंवसर पर जबलपुर सर्किट हॉउस परिसर में अपनीं धर्मपत्नी साधना सिंह और जनप्रतिनिधियों के साथ रुद्राक्ष का पौधा रोपा।

दरअसल, मुख्यमंत्री चौहान पर्यावरण-संरक्षण के लिये प्रतिदिन पौध-रोपण करते हैं। उन्होंने गुरुवार को जबलपुर में अंकुर कार्यक्रम अंतर्गत जन-अभियान परिषद द्वारा आयोजित पौध-रोपण कार्यक्रम में रुद्राक्ष, बरगद, नीम, पीपल और आम के पौधे रोपित किये। इस मौके पर विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जामदार सहित सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।