सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बसंत पंचमी पर्व मनाया गया

Share

26HREG46 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बसंत पंचमी पर्व मनाया गया

ऋषिकेश, 26 जनवरी (हि.स.)। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जाति राम अग्रवाल आदर्श ग्राम में बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। इस दौरान मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस मौके पर विद्यालय के व्यवस्थापक दीपक तायल ने कहा कि शिक्षा और वाणी की जन्म दात्री मां सरस्वती का जन्म भी आज के दिन ही हुआ था। मां सरस्वती को ज्ञान की देवी भी कहा जाता है। इसी कारण शिक्षा क्षेत्र में किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व मां भारती के साथ सरस्वती का पूजन किया जाता है जिससे मां सरस्वती सभी को ज्ञान उत्पन्न करती हैं।