23HREG75 राष्ट्रीय लोक अदालत फरवरी में लगेगी
देहरादून, 23 जनवरी (हि.स.)। मुकदमों को त्वरित गत से निपटाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरवरी में लोक अदालत लगाएगी।
इस संदर्भ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हर्ष यादव ने सोमवार को बताया कि देहरादून जनपद के अंदर आने वाले समस्त न्यायालयों ऋषिकेश, विकासनगर, डोईवाला, चकराता में 11 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें फौजदारी,मोटर दुर्घटना, वैवाहिक समस्या, श्रम,भूमि अर्जन विवाद, दीवानी मुकदमे, विद्युत एवं जलकर बिलों के मामले,वेतन भत्ता, धन वसूली जैसे मामलों की सुनवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहते हैं । वह 10 फरवरी तक किसी भी कार्य दिवस में संबंधित न्यायालय में स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन कर अपने मामलों को रजिस्टर करा सकते हैं।