नेताजी ने राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अपना जीवन समर्पित किया : मुख्यमंत्री

Share

23HREG25 नेताजी ने राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अपना जीवन समर्पित किया : मुख्यमंत्री

देहरादून, 23 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आजाद हिन्द फौज के नेतृत्वकर्ता, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने नेताजी के जयंती पराक्रम दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी ने अपनी मातृभूमि को स्वतंत्र कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। उनके साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। नेताजी के आदर्श और त्याग प्रत्येक भारतीय को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।