होटल की चौथी मंजिल में आग लगने से अफरा-तफरी, कई कमरे के सामान खाक

Share

22HCRI6 होटल की चौथी मंजिल में आग लगने से अफरा-तफरी, कई कमरे के सामान खाक

कानपुर, 22 जनवरी (हि.स.)। फजलगंज थाने के समीप स्थित द लीजेंट होटल के चौथी मंजिल में रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन के दस्ते ने अतिशीघ्र आग पर काबू पाने में कामयाब हो गए। आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

फजलगंज थाना प्रभारी आशीष द्विवेदी ने बताया कि फजलगंज चौराहे पर द लीजेंट होटल है। होटल के मैनेजर अनमोल का कहना है कि होटल के चौथी मंजिल पर फिनिशिंग का काम चल रहा है। रविवार दोपहर को शॉर्ट सर्किट से वहां रखी मैट्रेस समेत अन्य सामान में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने कई कमरों को आगोश में ले लिया। आग की जानकारी मिलते ही होटल में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। आग लगने की सूचना अग्निशमन दस्ते को दी गई। सूचना पर अग्निशमन दस्ता महज 10 मिनट के भीतर आग की दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पा लिया। आग से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

मानकों को ताक पर रखकर बना है होटल

मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने अग्निशमन विभाग की एनओसी मांगी तो होटल मालिक नहीं दिखा सके। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की प्राथमिक जांच के मुताबिक मानकों को ताक पर रखकर होटल का निर्माण किया गया है। जांच कर होटल की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।