बैडमिंटन एसोसिएशन की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Share

22HSPO2 बैडमिंटन एसोसिएशन की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री

नई दिल्ली/गुवाहाटी, 22 जनवरी (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा रविवार को नई दिल्ली में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की कार्यकारी समिति की बैठक में शामिल हुए। डॉ सरमा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बैंडमिंटन एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

रविवार को डॉ. सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि देश में खेल को आगे बढ़ावा देने पर बैठक में चर्चा की गयी। उन्होंने कहा है कि अधिक से अधिक युवाओं को आकर्षित करने और उनके कौशल को और बेहतर बनाने के लिए उन्हें एक उचित मंच प्रदान करने के लिए एसोसिएशन की ओर से सभी आवश्यक पहल की जाएगी।