दून मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने नशा के खिलाफ किया सचेत

Share

21HREG121 दून मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने नशा के खिलाफ किया सचेत

देहरादून, 21 जनवरी (हि.स.)। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में मादक द्रव्य निषेध विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. देवव्रत रॉय एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुपमा आर्या के नेतृत्व में मादक द्रव्य निषेध विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह आयोजन प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना के निर्देश पर किया गया।

शनिवार को प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना द्वारा मादक द्रव्य निषेध विषय पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून परिसर से जागरूकता रैली का शुभारम्भ किया। इस रैली में अध्ययनरत एमबीबीएस बैच 2022 के छात्र-छात्राओं के साथ कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभिन्न संकाय सदस्य, मेडिकल सोशल वर्कर्स पीजी रेजीडेण्ट्स एवं ईन्टनस ने प्रतिभाग किया। रैली में नशा मुक्ति / निवारण एवं इसके दुष्परिणामों को लेकर विभिन्न संदेशों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाई गयी।

प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि मादक द्रव्यों के प्रयोग से आज की युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। समाज के प्रत्येक वर्ग को इस विषय पर गहनता से विचार करने की आवश्यकता है।

डॉ. देवव्रत रॉय ने मादक द्रव्यों के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न कारणों और उनके दुष्परिणामों के सम्बन्ध में अवगत कराया। उन्होंने मादक द्रव्यों के चंगुल में फैंसी युवा पीढ़ी के पुनर्वास के विषय में भी विचार व्यक्त किये गये। प्राचार्य के दिशा निर्देशन में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग से सम्बद्ध ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र नया गांव पोलियो एवं शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र मेहूवाला में मादक द्रव्य निषेध विषय पर जागरूकता कार्यक्रम किए जायेंगे और नशा मुक्ति को लेकर समुदाय और विद्यालय के छात्र छात्राओं को शपथ भी दिलाई जायेगी।

इस जागरूकता अभियान में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग से डॉ.धीरज गुप्ता, डॉ. शिव कुमार यादव, डॉ.ऋचा सिन्हा, डॉ. सोनम महेश्वरी, डॉ. प्रियंका डोभाल, डॉ. मधुलिका, डॉ. हितेश नौटियाल, डॉ. नुजहत जहीन, डॉ. फरहत, डॉ. मनोजीत, डॉ. भारती एवं मेडिकल सोशल वर्कर्स महादेव गौड, रमेश चन्द्र घ्यानी, राजेश उनियाल, अखिलेश असवाल आदि शामिल रहे।