20HREG24 डेढ़ महीने से जंगलों में छिपा तेंदुआ एक बार फिर बना चर्चा का विषय, सावधान रहने की चेतावनी
कानपुर, 20 जनवरी (हि.स.)। लगभग डेढ़ महीने से गायब तेंदुआ एक बार फिर दो दिनों से चर्चा में आ चुका है। लेकिन उसकी तलाश में लगे वन विभाग के कर्मचारी अब तक पकड़ने में कामयाब नहीं हो सके। ढाई महीने से वह कानपुर शहर के अंदर तेंदुआ घूम रहा है। वह एक कुत्ते एवं बंदर का शिकार भी कर चुका है।
डीएफओ कानपुर नगर श्रद्धा यादव ने बताया कि तेंदुए को फैक्ट्री के सुरक्षा कर्मियों ने देखा है। तेंदुआ की तलाश में कानपुर के जंगलों में कैमरे भी लगाएं गए है। उसके पंजों के निशान भी पाए गए है। स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री के जंगल और उसके आस—पास के लोग दहशत में है। उसके नजर आने के बाद से वन विभाग ने टीमें तैनात कर दी गई है। एसएएफ तथा ओएफसी में तीन कैमरे लगाए गए है।
फिर दिखा सुरक्षा कर्मियों को तेंदुआ
तेंदुआ की गतिविधियों को कैद करने के लिए शुक्रवार सुबह ओएफसी के जंगलों में पिजड़ा भी वन विभाग ने लगाया। सीसीटीवी कैमरों के जरिये उसकी निगरानी की जा रही है। वन विभाग ने स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री में एक पिंजरा भी लगाया जा रहा है। नवंबर में अंतिम बार तेंदुए को देखा गया था, जिसके बाद से वह गायब हो गया था।
सावधान रहने के लिए क्षेत्रीय लोगों को चेतावनी जारी
डीएफओ ने बताया कि शुक्रवार को सुबह से ही वन कर्मियों ने जंगल में गश्त शुरू कर दी है। वन अधिकारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तेंदुए के मार्ग को चिह्नित करने में जुटे हुए हैं। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज वाले स्थान के आसपास की जांच की जा रही है। लोगों को सावधान रहने के लिए चेतावनी दी गई है।