19HREG140 ससुराल आये युवक का शव माइनर में मिला
मृतक के परिजनों ने साले समेत चार के खिलाफ दी तहरीर
औरैया, 19 जनवरी (हि. स.)। कंचौसी पुलिस चौकी क्षेत्र के दोही गांव में हज्जीपुर फफूंद निवासी शैलेन्द्र कुमार उम्र(30) का शव माइनर में सायफन में फंसा मिला, मृतक अपनी ससुराल कंचौसी बाजार गांव में आया था ।
थाना फफूंद हजजीपुरवा निवासी लालशाह पुत्र गंगाराम ने दिबियापुर थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका चचेरा भाई शैलेन्द्र अपनी ससुराल कंचौसी आया था। बीती रात शैलेन्द्र का साला अमित पुत्र प्रभुदयाल,व प्रदीप पुत्र श्याम बिहारी अपने कुछ अन्य साथियों के साथ शैलेन्द्र को घुमाने ले गया ।दारू पिलाई और कहीं गायब कर दिया। शैलेन्द्र की स्पलेंडर मोटर साइकिल ब्रह्मदेव मंदिर जमौली के पास बम्बे में पड़ी मिली।पुलिस को सूचना मिलने पर गुरुवार को ग्रामीणों की मदद से मोटरसाइकिल को बाहर निकलवाया।
क्षेत्रीय गोताखोरों की मदद से माइनर में तलाश शुरू की।मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी शिष्यपाल एवं सीओ सदर प्रदीप कुमार व थानाध्यक्ष दिबियापुर नवीन कुमार सिंह ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।और माइनर में पानी का बहाव कम करने के लिए थानाध्यक्ष ने सिंचाई विभाग दिबियापुर से बात की। दोपहर बाद बहाव कम होने के बाद एक बजे के बाद युवक का शव दोही गांव के पास से निकले मंगलपुर माइनर में शव फंसा दिखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान दोही राममिलन ने इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।इस संबंध में थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार ने बताया कि माइनर से शव को बरामद कर लिया गया है। तहरीर मिली है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।