उज्जैनः दिसम्बर माह में मंगलनाथ मन्दिर को 18.81 लाख रुपये की आय हुई

Share

01HREG166 उज्जैनः दिसम्बर माह में मंगलनाथ मन्दिर को 18.81 लाख रुपये की आय हुई

उज्जैन, 1 जनवरी (हि.स.)। उज्जैन स्थित प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर में माह दिसंबर 2022 में भातपूजन, कालसर्पपूजन, श्रापित दोष, ग्रहण दोष, कुंभ विवाह, अर्क विवाह इत्यादि की पूजन से मंदिर समिति के कर्मचारियों के सहयोग से 18 लाख 81 हजार 825 रुपये की आय प्राप्त हुई हैं।

मंदिर के प्रशासक केके पाठक ने रविवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को भात पूजन कराने वालों की संख्या अत्यधिक रहती है, उस स्थिति को देखते हुए दूरदराज से आए यजमान एवं श्रद्धालुओं को गर्भग्रह के अंदर ले जाकर विद्वान पुजारीगणों/आचार्यगणों के सहयोग से निशुल्क जलाभिषेक कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि महाकाल लोक के लोकार्पण के पश्चात से दर्शनार्थियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। दर्शनार्थियों की सुविधा को देखते हुए उन्हें निशुल्क पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर मंगलनाथ मन्दिर में भगवान श्री महाकाल मन्दिर का लड्डू प्रसाद उपलब्ध कराने के लिये काउंटर खोला गया है, जो दर्शनार्थी किसी कारण से महाकाल मन्दिर नहीं जा पाते हैं, उन्हें यहीं महाकाल का प्रसाद मिल रहा है।

एलईडी दान की

उन्होंने बताया कि इंदौर निवासी कमल कुमावत द्वारा रविवार को मंगलनाथ परिसर स्थित पृथ्वी माता मंदिर के शासकीय पुजारी पं.अर्पित दुबे की प्रेरणा से मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति में डूयटीरत एसडीएम डॉ.कैलाशचंद ठाकुर तथा तहसीलदार डीके वर्मा को श्री मंगलनाथ मंदिर पर पंचामृत अभिषेक पूजन पश्चात मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति के उपयोगार्थ दानस्वरूप सेमसंग कंपनी का 56 इंच कलर टीवी भेंट किया गया।