01HREG205 राजगढ़ःमैजिक वाहन की टक्कर से महिला घायल, हालत गंभीर
राजगढ़,1 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर ग्राम बांईहेड़ा के नजदीक तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने पैदल जा रही 40 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोटें लगी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके से वाहन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
एएसआई बनेसिंह भिलाला के अनुसार हाइवे-46 पर ग्राम बांईहेड़ा के समीप भोपाल तरफ से जा रहे मैजिक वाहन क्रमांक एमपी 39 जी 1231 ने पैदल जा रही मोतियाबाई (40) पत्नी गोविंदसिंह कुशवाह निवासी बांईहेड़ा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद तेज रफ्तार मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, वहीं महिला को सिर में गंभीर चोटें लगी। सूचना पर पहुंचे 100 डायल वाहन के स्टाफ ने घायल महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को भोपाल रेफर किया गया। पुलिस ने मौके से वाहन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 184 एमव्ही.एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।