01HREG134 वर्ष 2023 का सर्वे भवन्तु सुखिनः की प्रार्थना के साथ किया स्वागत
हरिद्वार, 01 जनवरी (हि.स.)। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में देश विदेश से आये हजारों परिजनों ने रविवार को आत्मिक प्रगति के लिए ध्यान साधना के साथ 27 कुण्डीय यज्ञशाला में विशेष आहुति डालकर अंग्रेजी कैलेण्डर नववर्ष का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर अपने संदेश में गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि बीते वर्ष की समीक्षा करते हुए वर्ष 2023 में नये संकल्प के साथ उत्साह से काम करें। इस वर्ष नारी सशक्तिकरण, युवा जागरण के अभियानों को और गति देना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विगत वर्षों की लेखा जोखा के साथ हमारा जीवर उच्चतर स्थान पर पहुंचेगा और अनेकानेक सफलताएं भी प्राप्त होंगे। युगऋषि गुरुदेव ने कहा है कि इक्कीसवी सदी उज्ज्वल भविष्य। इस दिशा में हम सभी अपना-अपना एक कदम आगे बढ़ाये। संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने कहा कि यह वर्ष अच्छे विचारों को क्रियान्वित करने और अधूरे सपनों को पूरा करने हेतु दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने आया है।
कैलेण्डर नववर्ष के प्रथम किरण का स्वागत के अवसर पर सर्वे भवन्तु सुखिनः की भावना के साथ 27 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें कई पारियों में साधकों ने गायत्री महामंत्र व महामृत्युंजय मंत्र से विशेष यज्ञाहुतियाँ डाली। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय परिवार, ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान एवं शांतिकुंज परिवार ने गायत्री पविार प्रमुखद्वय से भेंटकर नववर्ष के लिए विशेष मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही विभिन्न संस्कार बड़ी संख्या में सम्पन्न कराये गये।