गुजरात में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

Share

09HREG7 गुजरात में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

ऋषिकेश, 09 दिसम्बर (हि.स.)। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर षडदर्शन साधु समाज एवं अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

षडदर्शन साधु समाज एवं अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत बाबा भूपेंद्र गिरी ने भारतीय जनता पार्टी की गुजरात में हुई प्रचंड बहुमत से जीत पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि आज मतदाता काफी जागरूक हैं। वह किसी बहकावे में आने वाले नहीं हैं। यह बात गुजरात की जनता ने साबित कर दी है। उन्होंने विकास पर मोहर लगाई है न कि चेहरे पर। साथ ही उन्होंने हिमाचल में हुई भारतीय जनता पार्टी की पराजय पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जो विकास का पहिया तेजी के साथ हिमाचल में दौड़ रहा था वह इस पराजय के बाद थम जाएगा। वहां की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए कार्यों को कम करने का जो फैसला किया है वह हिमाचल के दुर्भाग्यपूर्ण रहेगा। साथ ही बाबा भूपेंद्र गिरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को इससे सबक लेने का आह्वान भी किया है।