संतोष ट्रॉफी 2022-23 के ग्रुप IV मैचों की मेजबानी करेगा महाराष्ट्र

Share

29HSPO15 संतोष ट्रॉफी 2022-23 के ग्रुप IV मैचों की मेजबानी करेगा महाराष्ट्र

नई दिल्ली, 29 नवंबर (हि.स.)। हीरो संतोष ट्रॉफी के लिए आगामी 76वीं पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के ग्रुप IV के मैच कोल्हापुर, महाराष्ट्र में 7 जनवरी, 2023 से 15 जनवरी, 2023 तक खेले जाएंगे। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने उक्त जानकारी दी।

इससे पहले चार जगहों को फाइनल किया गया था। जिनमें ग्रुप I के मैच दिल्ली में (23 दिसंबर, 2022 – 31 दिसंबर, 2022), ग्रुप II (26 दिसंबर, 2022 – 8 जनवरी), III 28 दिसंबर, 2022 – 5 जनवरी, 2023) और V (24 दिसंबर, 2022 – 1 जनवरी, 2023) के मैच क्रमशःकोझिकोड, केरल, कोकराझार, असम और भुवनेश्वर व ओडिशा में खेला जाएगा।

ग्रुप VI की तारीखें और स्थान जल्द ही जारी किए जाएंगे।

बता दें कि सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप एक नए प्रारूप में खेली जाएगी, जिसमें 36 राज्यों को फाइनल राउंड में जगह बनाने के लिए छह समूहों में मुकाबला करना होगा। छह ग्रुप टॉपर्स, तीन सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान वाली टीमों के साथ फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगे। मेजबानों के साथ रेलवे और सर्विसेज को सीधे एंट्री मिलेगी।

समूह IV: पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दमन और दादरा, हरियाणा

कार्यक्रम:

7 जनवरी: दमन और दादरा बनाम छत्तीसगढ़, कोल्हापुर

हरियाणा बनाम बंगाल, कोल्हापुर

मध्य प्रदेश बनाम महाराष्ट्र, कोल्हापुर

9 जनवरी: दमन और दादरा बनाम बंगाल, कोल्हापुर

छत्तीसगढ़ बनाम महाराष्ट्र, कोल्हापुर

हरियाणा बनाम मध्य प्रदेश, कोल्हापुर

11 जनवरी: दमन और दादरा बनाम महाराष्ट्र, कोल्हापुर

बंगाल बनाम मध्य प्रदेश, कोल्हापुर

छत्तीसगढ़ बनाम हरियाणा, कोल्हापुर

13 जनवरी: दमन और दादरा बनाम मध्य प्रदेश, कोल्हापुर

महाराष्ट्र बनाम हरियाणा, कोल्हापुर

बंगाल बनाम छत्तीसगढ़, कोल्हापुर

15 जनवरी: दमन और दादरा बनाम हरियाणा, कोल्हापुर

मध्य प्रदेश बनाम छत्तीसगढ़, कोल्हापुर

महाराष्ट्र बनाम बंगाल, कोल्हापुर।