फिल्म अभिनेत्री जयप्रदा के मामले में दो गवाहों ने दर्ज कराए बयान

Share

25HLEG18 फिल्म अभिनेत्री जयप्रदा के मामले में दो गवाहों ने दर्ज कराए बयान

– मामले में अब एक दिसंबर को होगी सुनवाई

मुरादाबाद, 25 नवम्बर (हि.स.)। पूर्व सांसद व फिल्म अभिनेत्री जयप्रदा पर शुक्रवार को अभद्र टिप्पणी के मामले में वादी पक्ष के दो गवाहों से पूर्व मंत्री आजम खां के अधिवक्ता ने जिरह की। न्यायालय ने मामले में अगली सुनवाई के लिए एक दिसंबर की तारीख निहित की है।

रामपुर लोकसभा से पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा अभद्र केस का मामला 2019 का है। लगभग ढाई वर्ष पूर्व जून 2019 में कटघर थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम डिग्री कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित हुआ था। सम्मान समारोह के दौरान रामपुर की पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा के ऊपर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में पूर्व मंत्री व रामपुर लोकसभा से पूर्व सांसद आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, मुरादाबाद लोकसभा से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ एसटी हसन व अन्य सपाइयों को आरोपित बनाया गया था। केस की सुनवाई मुरादाबाद की एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रही है।

विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई का कहना है कि शुक्रवार को वादी पक्ष के दो गवाहों ने अपने बयान दर्ज कराए। इस केस में सुनवाई की अगली तिथि अब एक दिसंबर मुकर्रर की गई है।