बेटीयों की शादी के लिए योगी सरकार का खुला खजाना – पलटूराम

Share

25HREG434 बेटीयों की शादी के लिए योगी सरकार का खुला खजाना – पलटूराम

बलरामपुर, 25 नवम्वर (हि.स.) । प्रदेश की योगी सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बेटियों की शादी के लिए अपना खजाना खोल दिया है। पूरे प्रदेश में भव्य आयोजन के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह किया जा रहा है। यह बातें शुक्रवार को पूर्व मंत्री सदर विधायक पलटू राम ने जिला पंचायत सभागार बलरामपुर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

विधायक ने कहा कि योगी का संकल्प है कि प्रदेश में आर्थिक तंगी की वजह से किसी परिवार के बेटा-बेटी की शादी में व्यवधान ना हो । इस योजना के तहत वर-वधू को शादी का प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है जो उनके जीवन के लिए रक्षा कवच का कार्य करेगा। नवविवाहित जोड़ों से अपील करतें हुए कहा कि परिवार से मिले संस्कार को अपने जीवन एवं समाज में एक मिसाल पेश करें तथा माता-पिता, सास, ससुर का सम्मान करें।

जनपद में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 139 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति रिवाज व साथ संपन्न हुआ। जिसमें 24 अल्पसंख्यक समुदाय के जोड़ों की शादी उनके धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार कराई गई है। जिला पंचायत सभागार में 74 , गैंसड़ी में 65 जोड़ो का विवाह समपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि विधायक सदर पल्टूराम व तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने नवविवाहित जोड़ों को खुशहाल दांपत्य जीवन का उपहार भेंट करतें हुए नव दाम्पत्य की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि योजना के तहत नवविवाहित जोड़ों को 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान है जिसके तहत 35 हजार रुपए वधु के बैंक खाते में भेज दिया गया है। दस हजार रुपए का नवविवाहित जोड़ों को पायल, बिछिया, शादी का सामान प्रदान किया गया है।