21HCRI8 गोवंश से टकराकर बाइक सवार अधेड़ की मौत
मीरजापुर, 21 नवम्बर (हि.स.)। लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरी ओवरब्रिज के पास नेशनल हाई-वे पर रविवार की देर रात गोवंश से टकराकर असंतुलित बाइक डिवाइडर से टक्कर मारते हुए सड़क पर जा गिरी। दुर्घटना में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
क्षेत्र के ददरी केवटान गांव निवासी भृगुनाथ बिंद (48) रविवार की रात बांमी गांव निमंत्रण में जा रहा था। खजुरी ओवरब्रिज के पास पहुंचते ही अचानक उनकी बाइक के सामने गोवंश आ गया और उसकी टक्कर से बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटनास्थल पर ही भृगुनाथ की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर लालगंज राम नारायण राम मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर अग्रिम कार्रवाई के लिए जुट गए। घटना की जानकारी होते ही परिजन में कोहराम मच गया।