इमरजेंसी की शूटिंग के बीच कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी को किया याद

Share

19HENT6 इमरजेंसी की शूटिंग के बीच कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी को किया याद

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच शनिवार को इंदिरा गांधी की जयंती पर अभिनेत्री ने उन्हें याद किया और उनकी एक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की है।

कंगना का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि कंगना रनौत इन दिनों असम में अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग कर रही है।फिल्म में कंगना रनौत भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। राजनीतिक ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण , श्रेयस तलपड़े अटल बिहारी बाजपेयी , महिमा चौधरी लेखिका पुपुल जयकर और मिलिंद सोमन सैम मानेकशॉ के किरदार में नजर आएंगे । ‘इमरजेंसी’ इंदिरा गांधी के समय में लगे आपातकाल पर आधारित है। कंगना इस फिल्म में अभिनय और निर्देशन के अलावा इसे प्रोड्यूस भी कर रही हैं।