18HREG305 उर्गम-जखोला सड़क मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना
जोशीमठ, 18 नवंबर (हि.स.)। उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के मरने की सूचना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जोशीमठ से पल्ला जखोला जा रहा एक वाहन चानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 14 लोग सवार बताए जा रहे हैं। कुछ लोग वाहन के छत पर भी बैठे थे। दुर्घटना में कुछ लोगों के मरने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचना शुरू हो गया है।