चोरी हुई बोलेरो समेत दो चोर गिरफ्तार

Share

18HCRI33 चोरी हुई बोलेरो समेत दो चोर गिरफ्तार

हरिद्वार, 18 नवंबर (हि.स.)। सात महीने पहले पांच फरवरी को शहर में एक घर के बाहर से चोरी हुई बोलेरो कार को बरामद करते हुए पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अभय उर्फ नन्दू सिरोही पुत्र धर्मवीर सिंह तथा सूर्यप्रताप सिंह उर्फ सूर्या पुत्र कुंवर सिंह को चोरी की बोलेरो संख्या यूके17ई-5937 समेत गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने गाड़ी का शीशा तोड़कर चाबी निकाली और वाहन चुराया था।