18HREG357 विद्वान व तपस्वी महापुरुष थे पं. हर प्रसाद पांडेय : अनिरूद्ध भाटी
हरिद्वार, 18 नवंबर (हि.स.)। पण्डित हरप्रसाद पाण्डेय विद्वान व तपस्वी महापुरुष थे। उनका समूचा जीवन भगवान लक्ष्मी नारायण व बजरंग बली जी की आराधना एवं संस्कृत के उत्थान को समर्पित रहा। यह विचार भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने मौनी मंदिर के अधिष्ठाता पण्डित हरप्रसाद पाण्डेय की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर व्यक्त किये।
अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि उन्होंने सदैव भारतीय सनातन संस्कृति की रक्षा व धार्मिक सामाजिक आयोजनों में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।
पार्षद विनित जौली व दीपांशु विद्यार्थी ने कहा कि पण्डित हरप्रसाद पाण्डेय संस्कृत के महान विद्वान होने के साथ-साथ वेद व ज्योतिष के भी ज्ञाता थे। उनकी परम्परा को उनके सुपुत्र बालगोविन्द पाण्डेय आगे बढ़ा रहे हैं।
पण्डित बालगोविन्द पाण्डेय ने कहा कि पूज्य बाबूजी के सेवा प्रकल्पों को निरन्तर संचालित किया जा रहा है।