बैडमिंटन में नैनी शटलर्स छाये, 05 स्वर्ण सहित जीते 10 पदक

Share

18HREG364 बैडमिंटन में नैनी शटलर्स छाये, 05 स्वर्ण सहित जीते 10 पदक

नैनीताल, 18 नवंबर (हि.स.)। विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नगर की नैनी शटलर्स की टीम ने प्रतिभाग कर 5 स्वर्ण 4 रजत व 01 कांस्य पदक जीत कर नगरवासियों का मान बढ़ाया है।

बताया गया कि प्रतियोगिता में बालकों के अंडर-14 एकल वर्ग में हृदयांश तितयाल ने स्वर्ण एवं शास्वत बिष्ट ने कांस्य पदक, युगल वर्ग में अक्षत बिष्ट और आदित्य मेहता की जोड़ी ने स्वर्ण तथा 7 वर्ष की आयु के धीरज गोस्वामी व प्रवर वर्मा की जोड़ी ने रजत पदक तथा बालिकाओं के अंडर 14 युगल वर्ग में अवंतिका सिंह व अनुश्री मेहता की जोड़ी ने स्वर्ण व एकल वर्ग में लावण्या रावत ने रजत पदक हासिल किया। इनके अलावा अंडर 17 के एकल वर्ग में श्रीद्धि बिष्ट ने स्वर्ण तथा शिवाग पंत व जन्मजेय बिष्ट की जोड़ी ने रजत पदक और अंडर 21 बालिका एकल वर्ग में मेघा नेगी ने स्वर्ण व बालक वर्ग में हर्षित कुवार्बी ने रजत पदक हासिल किए।

डीएसए के महासचिव अनिल गढ़िया ने टीम के कोच गौरव नयाल व खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।