संतों को दी बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी

Share

18HREG422 संतों को दी बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी

हरिद्वार, 18 नवम्बर (हि.स.)। डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत एचडीएफसी बैंक ने संत समागम का आयोजन कर संतों को बैंक द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी दी। बा

ईपास मार्ग स्थित होटल में आयोजित संत समागम की अध्यक्षता अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने की। उन्होंने कहा कि संतों को बैंकिंग से जोड़ने का प्रयास सराहनीय है। संत समाज को बैंकिंग सुविधाओं व योजनाओं की जानकारी दी जानी चाहिए। संतों की बैंकों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के साथ मित्रता का व्यवहार करते हुए बदलती तकनीक की जानकारी भी समय समय पर देनी चाहिए।

एचडीएफसी बैंक के सर्किल हेड बकुल सिक्का ने कहा कि संत समाज का अहम हिस्सा हैं। संतों को बैंकिंग योजनाओं से जोड़ने के लिए बैंक द्वारा प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से संत समाज को बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी।