गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार का इनामी गौतस्कर गिरफ्तार

Share

15HCRI21 गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार का इनामी गौतस्कर गिरफ्तार

शाहजहांपुर, 15 नवंबर (हि.स.)। जनपद के थाना खुटार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी गौतस्कर को गिरफ्तार किया है।

क्षेत्राधिकारी पुवायां पंकज पंत ने मंगलवार को बताया कि थाना खुटार पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में कई दिनों से फरार चल रहे एक गौतस्कर गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर शाहजहांपुर के थाना खुटार क्षेत्र के बरकलीगंज निवासी इस्माइल खां है।

सीओ ने बताया कि पकड़ा गया इनामी अभियुक्त गौतस्कर गिरोह का सदस्य है। बीते 17 सितंबर को थाना खुटार पर गैंग के सरगना जकिल व उसके सदस्यों इस्माल खान, वासिद, नवी अहमद तथा नसतुल्ला खां के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, तब से ये आरोपी फरार चल रहे थे।

थाना खुटार प्रभारी रामायण सिंह ने बताया कि गैंग के दो इनामी सदस्यों नसतुल्ला खां व नबी अहमद को टीम ने बीते शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गैंग सरगना जकिल, इस्माल खान व वासिद फरार चल रहे थे। उनकी लगातार तलाश में जुटी पुलिस टीम ने कोल्ड स्टोरेज के पास से आज इस्माइल को भी गिरफ्तार कर लिया है।