द विन्सी एक्स सर्जिकल रोबोट लॉन्च

Share

12HREG391 द विन्सी एक्स सर्जिकल रोबोट लॉन्च

देहरादून, 12 नवम्बर (हि.स.)। मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और रोगियों को सर्वोत्तम उपचार के लिए एक मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून ने द विन्सी एक्स सर्जिकल रोबोट लॉन्च किया है।

शहर के एक होटल में शहर के एक होटल में डॉ मयंक नौटियाल,सलाहकार और एचओडी, लीवर प्रत्यारोपण और पित्त विज्ञान,गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी, मैक्स हेल्थकेयर देहरादून, डॉ गुरु प्रसाद, निदेशक,सामान्य सर्जरी, लेप्रोस्कोपिक/ मिनिमल एक्सेस सर्जरी, सामान्य सर्जरी और रोबोटिक्स केंद्र विभाग डॉ संदीप तंवर, सीनियर वीपी-ऑपरेशंस एंड यूनिट हेड,मैक्स हेल्थकेयर देहरादून,डॉ दीपक गर्ग, कंसल्टेंट, यूरोलॉजी, किडनी ट्रांसप्लांट,यूरो-ऑन्कोलॉजी ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। इस दौरान बताया कि द विन्सी एक्स सर्जिकल रोबोट डॉक्टरों को अधिक सटीकता, लचीलेपन और न्यूनतम रक्त हानि के साथ जटिल सर्जरी करने में सक्षम बनाता है।

इस तकनीक को ऑन्कोलॉजी, यूरोलॉजी, मिनिमल एक्सेस, बेरिएट्रिक और रोबोटिक सर्जरी और गायनोकोलॉजी सहित विभिन्न सर्जरी के लिए तैनात किया जाएगा। द विन्सी सर्जिकल सिस्टम रोबोट असिस्टेड मिनिमली इनवेसिव सर्जरी करने के लिए सर्जनों को उन्नत उपकरण उपलब्ध कराता है।

डॉ दीपक गर्ग ने बताया कि “हमने मैक्स अस्पताल, देहरादून में विभिन्न विशेषताओं में रोबोटिक सर्जरी शुरू की है। रोबोट असिस्टेड सर्जरी न्यूनतम इनवेसिव हैं, इसलिए मरीज पारंपरिक सर्जरी की तुलना में तेजी से ठीक हो जाते हैं और अस्पताल में ठहरने की अवधि कम हो जाती है।

जनरल सर्जरी और मिनिमल एक्सेस सर्जरी के निदेशक,डॉ गुरुप्रसाद पैन्यूली ने कहा, “रोबोटिक सर्जरी सर्जनों को शरीर के कठिन क्षेत्रों तक पहुंचने में मदद करता है। रोबोटिक सर्जरी में, बड़े चीरे के स्थान पर छोटे चीरे लगाए जाते हैं, इसलिए पारंपरिक सर्जरी की तुलना में मरीजों के लिए कम घातक होते है। आज रोबोटिक सर्जरी को न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी में गोल्ड स्टैण्डर्ड मिला है।

डॉ संदीप सिंह तंवर, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मैक्स हॉस्पिटल ने कहा कि मरीजों की बेहतर उपचार और देखभाल के लिए सर्वश्रेष्ठ और नवीनतम चिकित्सा तकनीक लाने में विश्वास करते हैं। इस नई तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह हमारे डॉक्टरों की क्षमताओं को बढ़ाएगा। इसके साथ, हम अपने उपचार परिणामों को और बेहतर बनाने में सक्षम होंगे।