मुख्यमंत्री ने बुरांस का पौधा रोपा

Share

10HREG77 मुख्यमंत्री ने बुरांस का पौधा रोपा

देहरादून, 10 नवम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में राजकीय वृक्ष बुरांस पौधे का रोपण किया। सामान्यत: बुरांस ऊंचाई वाले स्थानों पर पाया जाता है। पहली बार मुख्यमंत्री आवास परिसर में इसे लगाया गया है। राजकीय उद्यान सर्किट हाऊस में भी मुख्यमंत्री के निर्देशों पर बुरांस के पौध रोपण किये गये हैं। इसके अलावा राजकीय उद्यान में बांज, देवदार, काफल, शहतूत, जामुन के पौधे भी लगाये जा रहे हैं।