मंदसौर में डॉक्टरों ने हिंदी में लिखा दवाईयां का पर्चा, पहले लिखा श्रीहरि

Share

18HREG322 मंदसौर में डॉक्टरों ने हिंदी में लिखा दवाईयां का पर्चा, पहले लिखा श्रीहरि

मंदसौर 18 अक्टूम्बर (हि.स.)। मध्यप्रदेश में अब धीरे धीरे डाक्टर हिंदी में पर्चा लिखना शुरू कर दिया है। पहले सतना के डाक्टर ने इसकी शुरूआत की फिर अब मंदसौर के जिले के डॉक्टरों ने हिंदी में दवाईयों की पर्चे लिखना शुरू किया है। सुवासरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर बृजपाल सिंह ने मुख्यमंत्री की हिन्दी के प्रति किये गये अपील को मानते हुए आरएक्स की जगह श्रीहरि लिखते हुए मरीजों की दवाइयों का पर्चा लिखना शुरू किया है।

हिंदी में श्रीहरि की शुरुआत के साथ ही हिंदी में लिखी दवाइयों का एक पर्चा सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसकी आमजन सराहना भी कर रहे है। वहीं हिंदी में पर्चा लिखने वाले मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर बृजपाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने बोला तो हमने भी हिंदी में पर्चा लिखने की कोशिश की है, लेकिन हिंदी में पर्चा लिखने में समय ज्यादा लगता है। जब मरीजों की भीड़ होती है तो हिंदी में पर्चा लिखना मुश्किल होता है। इसलिए शुरुआत में जब ज्यादा मरीज नहीं होते तो हिंदी लिखने की कोशिश कर रहे है।