अनूपपुर: अमरकंटक पहुंचे 32 बाइक राईडर्स, कहा-यहां एडवेन्चर टूरिज्म की संभावनाएं प्रचुर

Share

अनूपपुर, 23 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं प्रबंध संचालक म.प्र.टूरिज्म बोर्ड के नेतृत्व एवं विवके श्रेत्रिय, अपर प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड के मार्गदर्शन में इस क्षेत्र में साहसिक पर्यटन गतिविधियों के विकास हेतु निरंतर प्रयास के परिणाम स्वरूप इस क्षेत्र में निजी क्षेत्रों में कई कैम्प साइट एवं होमस्टे स्थापित किये गये हैं। इसी क्रम गुरुवार की शाम बाइक राईडर्स का मार्गदर्शन सहायक संचालक कैलाश कुमार सिंह एवं आयोजक संस्था के प्रतिनिधि कविष राठौर के नेतृत्व में 32 बाइक राईडर्स सुपरबाईक से अमरकंटक पहुंचे, इनमें एकमात्र महिला बाईकर्स वर्तीका शामिल रही। बाइक राईडर अमरकंटक के अदभुत सौन्दर्य और प्राचीन गाथाओं से प्रभावित हुये और शुक्रवार को बाइक राईडर कान्हा के लिये रवाना हुये।

ज्ञात हो कि बाइक राईडर्स खजुराहो से प्रदेश के अन्य पर्यटन गंतव्यों एवं प्रमुख टाइगर रिजर्व को जोडते हुए बाईकिंग गतिविधि का आयोजन अनुबंधित संस्था जयपुर के माध्यम से किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ 21 सितम्बर को खजुराहों से किया गया एवं समापन विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को भोपाल में किया जाएगा। बाइकर्स द्वारा बाईकिंग के दौरान पन्ना में पन्ना डायमंड माइन्स, पाण्डव की गुफाऐं, मैहर में शारदा मॉ मंदिर दर्शन, बांधवगढ नेशनल पार्क का भ्रमण कर 22 सितम्बर की शाम अमरकंटक पहुंचे एवं नर्मदा मंदिर के दर्शन किये।

जिला पर्यटन एवं पुरातत्व परिषद की अध्यक्ष कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशन पर पर्यटन प्रभारी विजय डहेरिया, पर्यटन सचिव मंजूषा शर्मा एवं पर्यटन अधिकारी/कर्मचारी द्वारा बाईक राईडर का स्वागत किया गया। सभी 32 बाईक राईडर को अमरकंटक पर्यटन स्थल के प्राकृतिक सौन्दर्य एवं विभिन्न स्थलों के बारे में जानकारी दी गई। सभी बाईक राईडर्स ने अपने अमरकंटक भ्रमण के अनुभव को अधिकारियों से साझा किया, उन्होंने अमरकंटक में एडवेंचर टूरिज्म की संभावनाओ को व्यक्त किया।