-अगली सुनवाई 27 सितम्बर को होगी
प्रयागराज, 23 सितम्बर (हि.स.)। इलाहाबाद हाईकोर्ट में घोसी के सांसद अतुल राय को छात्रा से रेप के आरोप में बरी करने के खिलाफ दाखिल अपील पर सुनवाई टल गई है। अब दूसरी खंडपीठ सुनवाई करेगी।
राज्य सरकार की आपराधिक अपील न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्र एवं न्यायमूर्ति शिव शंकर प्रसाद की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए लगी थी। लेकिन इस खंडपीठ ने एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश के मामलों में क्षेत्राधिकार न होने के कारण स्वयं को सुनवाई से अलग करते हुए सक्षम अदालत में पेश करने का आदेश दिया है।
गौरतलब है कि 06 अगस्त 2022 को एमपी-एमएलए विशेष अदालत वाराणसी ने सांसद को एक छात्रा से रेप के आरोप में दोषमुक्त कर दिया था। राज्य सरकार ने अपील मे उसी फैसले को चुनौती दी है।