जल संरक्षण करने की जिम्मेदारी सभी की : संजय पाण्डेय

Share

देवरिया, 22 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद के सभी ग्राम पंचायतों और वार्डोो में लोगों को कैच द रैन अभियान के बारे में बता कर लोगों के बीच पत्रक वितरित कर जल संरक्षण के लिए जागरूक किया।

रामगुलाम टोला में नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय, सभासद बंटी जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया। नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि जल ही जीवन है, इसलिए इसका संरक्षण करने जिम्मेदारी सभी की है। भटवलिया वार्ड में भ्रमण करते हुए पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जल का संरक्षण अगर अभी नहीं किया गया तो आगे जल संकट के रूप में एक बहुत बड़ी समस्या देश के लिए खड़ी हो जाएगी। किसान मोर्चाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि जल रहेगा तभी हम सभी का कल रहेगा। इसलिए सभी लोग जल का संरक्षण करें।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विन्देश पाण्डेय में देवरिया खास,अल्पसंख्यक मोर्चाध्यक्ष शमसुद्दीन अहमद के नेतृत्व मालवीया रोड, अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चाध्यक्ष राजन सोनकर के नेतृत्व में पैकौली में, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा राजू गोंड़ के नेतृत्व में बांस देवरिया में लोगों को पत्रक देकर जल संरक्षण के लिए जागरूक किया। इस दौरान संजय तिवारी, अम्बिकेश पाण्डेय, ऋषिराज मिश्र, अजय सिंह अन्नू, रूपम पाण्डेय, मन्ना सिंह, अरुण मिश्र, विपिन सिंह आदि उपस्थित रहे।