भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया राजनाथ सिंह का जन्मदिन

Share

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों को बांटी खाद्य सामग्री

लखनऊ,10 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्षा मंत्री एवं लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह का जन्मदिन मनाया। राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर हजरतगंज में सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण किया।

लखनऊ महानगर के युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा राजनाथ सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में निर्वाण रिहैब सेंटर में मानसिक दिव्यांक एवं अनाथ बच्चों के बीच खाद सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में अमित त्रिपाठी, अभिषेक गुप्ता, अंकित पांडे, संजय शुक्ला, हर्ष शुक्ला, सौरभ तिवारी, वैभव सिंह, श्रद्धा श्रीवास्तव, सचिन मिश्रा, मनीष शुक्ला, अतुल सिंह, चेतन तिवारी, सुमित रावत, सचिन सोनकर, अंजनेय मिश्रा, तुषार मिश्रा, पुष्पेंद्र वर्मा एवं अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।