अंध विद्यालय के 11 चयनित कराटे खिलाड़ियों ने सीखा विश्व स्तरीय प्रशिक्षण स्किल

Share

— दो दिवसीय “एडवांस कुमीते सेमिनार” का हुआ शुभारम्भ

कानपुर,09 जुलाई(हि.स.)। कहते हैँ दिल मे अगर दृढ इक्षा शक्ति हों तो रास्तों के रोड़े भी आपको मंजिल पाने से नहीं रोक सकते। संसाधनों के आभाव मे भी आपकी प्रतिभा निखर कर ही रहती हैँ फिर शारीरिक दिव्यांगता भी आपके लक्ष्य को पछाढ़ नहीं सकती।

शहर में फिर से एक बार उन छिपी प्रतिभाओं को निखारने का बीड़ा उठाने वाले स्कूल कराटे डु एसोसिएशन इण्डिया के महासचिव विजय कुमार ने शहर के अंध विद्यालय के बच्चों को आत्मरक्षा के लिहाज से कराटे का गुर प्रशिक्षण सिखाते हुये अंधविद्यालय सभागार मे दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया है। कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भरत शर्मा (ब्लैक बेल्ट-8 डॉन (डब्लू०के०एफ०) टेक्निकल कमीशन मेम्बर) एवं पहले भारतीय डब्लू०के०एफ० के प्रमाणित कुमिते कोच एवं अंतराष्ट्रीय टेबिल टेनिस खिलाड़ि रहे संजीव पाठक ने किया। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि- रजत आदित्य दीक्षित (महासचिव, कानपुर ओलंपिक एसो०) व प्राचार्य अंध विद्यालय इन्द्रजीत सिंह रहे।

कार्यक्रम के आयोजक विजय कुमार ने बताया कि यह वैश्विक स्तरीय प्रशिक्षण कराटे के उन खिलाडियों को दिया जा रहा हैँ जो सीबीएससी/यूपी बोर्ड एवं विश्वविद्यालयों में राज्य/राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले 50 छात्र/छात्राएं व अंधविद्यालय से 11 बच्चे प्रतिभाग क़र रहें हैं। यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है जो कि 9 व 10 जुलाई तक सम्पन्न होगी। अंतिम दिवस प्रशिक्षित विद्यार्थियों को पुरस्कार व सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा। कार्यशला में ब्लैक बेल्ट-8 डॉन (डब्लू०के०एफ० हंसी भारत शर्मा के द्वारा अंतराष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण टिप्स के साथ सभी प्रशिक्षुओं को कराटे के नियमों की पूर्ण और सुरक्षित जानकारी विश्वस्तरिय कराटे कि टेक्निकल जानकारीडी जायेगी, जिससे वह खिलाड़ी अपने खेल को और अधिक बेहतर दिशा दे सकेंगे।

कराटे प्रशिक्षक विजय कुमार ने बताया कि इस सेमिनार के बाद में अगला आयोजन वर्षान्त दिसम्बर माह में होगा जिसमें कानपुर नगर के अलावा उत्तर प्रदेश के अन्ध विद्यालयों के छात्र / छात्राओं के साथ कराटे मे अंतर्राष्ट्रीय तकनिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर शोतोकोंन स्कूल कराटे डु एसोसिएशन इण्डिया के अध्यक्ष ऋषिकेश कुमार, सुनील कुमार, हेमलता रश्मि, विशी विजय, सुनील सिंह, सहित कराटे प्रशिक्षकगण आदि उपस्थित रहें।