अमलाई-बुढ़ार के मध्य तीसरी लाइन के कार्य से गाड़ियों का निरस्तीकरण

Share

प्रयागराज, 06 जुलाई (हि.स.)। रेल प्रशासन द्वारा बिलासपुर मंडल के अमलाई-बुढ़ार के मध्य तीसरी लाइन के कार्य को लेकर हो रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से गाड़ियों का निरस्तीकरण करने का निर्णय लिया गया है।

जिसके अंतर्गत गाड़ी सं.18201 (दुर्ग-नौतनवा) एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन दुर्ग से 08, 13, 15 एवं 20 जुलाई, गाड़ी सं.18202 (नौतनवा-दुर्ग) एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन नौतनवा से 10, 15, 17 एवं 22 जुलाई, गाड़ी सं.18203 (दुर्ग-कानपुर सेन्ट्रल) एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन दुर्ग से 10, 12, 17 एवं 19 जुलाई, गाड़ी सं.18204 (कानपुर सेन्ट्रल-दुर्ग) एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन कानपुर सेन्ट्रल से 11, 13, 18 एवं 20 जुलाई, गाड़ी सं.12823 (दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन दुर्ग से 07, 09, 11, 14, 16 एवं 18 जुलाई, गाड़ी सं.12824 (हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग) एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन हजरत निजामुद्दीन से 08, 10, 12, 15, 17 एवं 19 जुलाई, गाड़ी सं.12549 (दुर्ग-जम्मू तवी) एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन दुर्ग से 12 एवं 19 जुलाई, गाड़ी सं.12550 (जम्मू तवी-दुर्ग) एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन जम्मू तवी से 14 एवं 21 जुलाई, गाड़ी सं.15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 7 से 20 जुलाई तक तथा गाड़ी सं.15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 8 से 21 जुलाई तक निरस्त रहेगी।