रेस में गाजियाबाद नगर निगम को तीसरा स्थान,नगर आयुक्त पुरस्कृत

Share

गाजियाबाद,03जुलाई(हि.स.) । सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त उत्तर प्रदेश अभियान में रिड्यूस अवेयरनेस सर्कुलर इंगेजमेंट(रेस) के तहत लगातार कार्यक्रम आयोजित लोगों को जागरूक करने के मामले में गाजियाबाद नगर निगम ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। जिसके लिए लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने सम्मानित किया।

महापौर आशा शर्मा ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण पुनर्चक्रण तथा प्रतिबंध के नियमों के लिए चलाए गए अभियान में सफलता गाजियाबाद नगर निगम को प्राप्त हुई। जिसमें डॉ मिथिलेश नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में कई कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों पार्षद गणों एनजीओ संस्थान का भी विशेष सहयोग रहा। चलाई गई प्लास्टिक मुक्त अभियान में लगभग हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया। जिसके फलस्वरूप गाजियाबाद नगर निगम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने इसके लिए नगर आयुक्त व निगम प्रशासन व शहर के लोगों को बधाई दी है।