वर्कशॉप में कैच द रेन के तहत भूजल भण्डारण पर हुआ मंथन
झांसी,03 जुलाई (हि. स.)। स्वच्छता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण की मुहिम को लेकर ज़िला जनकल्याण महासमिति झांसी एवं रानी झांसी फांऊडेशन झांसी अलख जगाने का कार्य कर रही है। प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण की महत्ता को समझते हुए लोगों को अभिप्रेरित करने का प्रयास महासमिति अनवरत रूप से कर रही है। इसी क्रम स्वच्छता पर्यावरण एवं जल संरक्षण के अंतर्गत कैच द रेन केम्पेन के तहत भूजल भण्डारण की वृद्धि को लेकर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। राजकीय संग्रहालय में आयोजित इस वर्कशॉप में जल संरक्षण को लेकर चर्चा हुई।
केन्द्रीय अध्यक्ष डा.जितेंद कुमार तिवारी ने बताया कि युवा पीढ़ी को जिस कदर जल संचयन की महत्ता समझाई जाएगी उसके संरंक्षण की प्राथमिकता बढ़ती जाएगी। इसी उद्देश्य से गांव-शहर के युवा संवर्ग से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें स्वच्छता, पर्यावरण और जल संरंक्षण का हिस्सा बनाना आवश्यक है। शासन की मंशानुरूप वर्षा जल के संचयन के लिए विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी प्रयास किये जा रहे हैं। इन प्रयासों को पंख लगाने के लिए आवश्यक है कि स्थानीय समुदाय में जनचेतना लाई जाए। इसलिए महासमिति रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए गांव गांव, शहर शहर जनजागरूकता को बढ़ावा दे रही है। इसी उद्देश्य से आयोजित वर्कशॉप में विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं ने अपने विचार और अनुभव साझा किए। महासमिति के पदाधिकारियों ने कैच द रेन केम्पेन से जुड़ने का लोगों से आह्वान किया।
जितना भूजल में वृद्धि होगी, उतनी ही खेत खलिहान में समृद्ध उपज होगी। इससे किसान की उन्नति होना स्वभाविक है। जल संचयन में हम सबकी सहभागिता सुनिश्चित हो, इसके लिए हमें दृढ़ संकल्पित होना होगा। वर्कशॉप में मुख्य अतिथि के रुप उपस्थित नगर विधायक रवि शर्मा ने अपने उद्गार में जल संचयन की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात जल संचयन की दिशा में कार्य कर रहे प्रकृति प्रेमियों का सम्मान किया गया। जितेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा उपस्थितसभी को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बॉयकॉट करने, पर्यावरण की दिशा में सकारात्मक प्रयास करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। सभी ने प्रदूषण से रोकथाम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
उन्होंने पालिथिन की जगह कपड़े के थैले उपयोग करने पर बल दिया । कार्यक्रम में जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी ने अपने संबोधन में पौधारोपण की अपील करते हुए सीमा शर्मा, योगमाया मिश्रा, ममता सिंह, अनुपम गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, प्रतिमा कुलकर्णी, मोहिनी श्रीवास्तव, विज्ञान सिंह,अरुण पटैरिया, डा एस के राय ,लवीन मसीह, योगेश पंचाल, पल्लवी चतुर्वेदी,सरोज पाठक,सीमा चौबे,दीपक सोनी, राहुल पचौरी, तरुण साहू,हर्ष जैन जगमोहन बड़ोनिया समेत एक सैकड़ा स्वच्छता प्रेमी पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जोनल सेनिटरी अधिकारी आर के लवानिया, प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी श्रीमती दीपा अरोरा, शिक्षक अब्दुल नोमान, मौजूद रहे। संचालन डा रश्मि दुबे और आभार सचिव सतेंद्र कुमार तिवारी ने व्यक्त किया।