रविवार को एलडीए कर्मचारियों ने जमकर बहाया पसीना
लखनऊ, 03 जुलाई (हि. स.)। एलडीए के कर्मचारियों ने छुट्टी के दिन रविवार को जमकर पसीना बहाया और स्वच्छता कार्य करते हुए अपने-अपने स्थानों को साफ किया। कर्मचारियों ने स्वच्छता कार्य करते हुए हर कोने को चमका दिया।
एलडीए के उपाध्यक्ष डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में रविवार को स्वच्छता अभियान जैसा माहौल दिखाई दिया। जहां हर कर्मचारी अपने टेबल से लेकर आने जाने वाले रास्ता को चमकाते हुए मिला। कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकारी में स्वच्छता कार्य में जुटे हुए दिखाई दिये। देर शाम तक ऐसा माहौल दिखा कि हर व्यक्ति स्वच्छता कार्य करते हुए बेहद खुश एवं प्रसन्न है। स्वच्छता कार्य करने पर एलडीए उपाध्यक्ष ने सभी को इस कार्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और स्वच्छता कार्य करते रहने को कहा।