अनूपपुर: पुष्पराजगढ़ के विभिन्न मतदान केन्द्रों का प्रेक्षक एवं कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Share

अनूपपुर, 24 जून (हि.स.)। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 का प्रथम चरण का मतदान 25 जून को पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड में होने वाले मतदान के लिए मतदान दल मतदान केन्द्रों में पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक विनोद चतुर्वेदी एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना ने एक दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों में पहुंच कर मतदान दलों से जानकारी ली।

मतदान के लिए मतदान दल मतदान केन्द्रों पहुंचने पर दोपहर बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक विनोद चतुर्वेदी ने ग्राम अमगवां, दोनिया, पाली, लेढ़रा, मेढ़ाखार, जामकछार क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरिक्षण करते हुए आवश्येक जानकारी मतदान दलों से ली। वहीं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना ने मतदान केन्द्र चंदनिया, लेढ़रा, चिल्हियामार, नवगवां आदि स्थानों का निरीक्षण कर मतदान कार्मिकों से चुनाव तैयारी तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मतदान केन्द्रों की व्यवस्था देखी तथा मतदान दलों द्वारा की जा रही प्रक्रिया का अवलोकन किया। कलेक्टर ने मतदान दलों के ठहरने, भोजन, स्वल्पाहार की चिन्ता करते हुए ग्राम स्तरीय अमले को आवश्यकक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।