लखनऊ, 21 जून(हि. स.)। उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सिद्धार्थनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आज बड़ी संख्या में लोग योग कर रहे हैं और योग के प्रति लोगों में जागरूकता आयी है।
उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि लोगों का आकर्षण योग के प्रति बढा है और निरंतर योग लोगों के घरों में स्थान बना रहा है। मुझे दूसरी बार सिद्धार्थनगर आने का मौका मिला है और यहां आकर योग के कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे बेहद खुशी हुई।
उन्होंने कहा कि मैं प्रतिदिन योग करता हूं और लोगों से योग करने की अपील करता रहता हूं। सिद्धार्थ नगर के लोग योग के प्रति कितने जागरूक हैं इसका प्रमाण आज यहां कार्यक्रम में जुटी सैकड़ों लोगों की संख्या है।
आबकारी मंत्री सिद्धार्थनगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों के बीच पहुंचकर योगाभ्यास करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।