मथुरा, 16 जून (हि.स.)। देश में हिन्दू जनमानस पर हो रहे हमले के विरोध में गुरुवार को मथुरा में बजरंग दल,विश्व हिंदू परिषद व दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन की शुरूआत सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ से की। प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।
आरएसएस के अनुसांगिक संघटन विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने डीएम के मौजूद न रहने के चलते एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम 7 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। करीब 15 मिनट तक कलेक्ट्रेट पर रहने के बाद कार्यकर्ता अपने अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
प्रदर्शन में पालक अधिकारी व प्रांत सह मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि पिछले कुछ समय से देश भर मे इस्लामिक जेहादी कट्टरता बढ़ती जा रही हे योजना पूर्ण तरीके से हिन्दू जनमानस पर हमले किए जा रहे हे वर्ष प्रतिपदा एवं श्री राम जन्म शोभायात्रा पर हमले किए गये हे जिसके कारण अनेक स्थानों पर कर्फ्यू लगाना पड़ा और देश भर मे तनाव की स्थिति बनी। हिंदू समाज ने धर्य रखा जिससे कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।
विहिप अध्यक्ष अमित जैन द्वारा कहा गया कि अभी हाल में भाजपा नेत्री नुपूर शर्मा व नवीन जिंदल के बयान को लेकर विगत दो शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद मस्जिदों से हमले किए गये जिसमे हिंदूओं के घरों दुकानों, वाहनों, संपत्तियों आदि को नुकसान पहुंचाया गया। इसके अलावा सरकारी व मंदिर की संपम्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया।
बजरंग दल महानगर संयोजक मोहित नोहवार ने कहा की जहा घटनाए हुई है वहा हिंदू समाज को प्रशासन सुरक्षा प्रदान करे और आरोपियो की विरुद्ध सुसंगत धारा मे अभियोग पंजीकृत करे।
महानगर सह मंत्री गोकुलेश गौतम ने कहा हम सरकार से मांग करते है कि मस्जिदों और मदरसों में हो रही गैर क़ानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाये।
धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन में बंटी ठाकुर प्रान्त सुरक्षा प्रमुख विजय लक्ष्मी संयोजक दुर्गा वाहिनी मुरारी लाल विभाग मठ मंदिर प्रमुख देवेंद्र शर्मा, महानगर संत संपर्क प्रमुख संतोष राजोरिया, दीनदयाल प्रखंड अध्यक्ष विपिन गुप्ता, गायत्री नगर प्रखंड अध्यक्ष ललित अग्रवाल, भूतेश्वर नगर अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, देवेंद्र महंत, आकाश ठाकुर, कैलाश राघव, राम शर्मा, दीनदयाल, महेश आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।